
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने माँ भारती के उपासक,कुशल संगठनकर्ता, आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक, ‘राष्ट्रऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने पूज्य ‘गुरुजी’ को याद करते हुए बताया कि उनका तपस्वी जीवन देश वासियों में सामाजिक समरसता, कर्तव्य बोध व राष्ट्र भक्ति का संचार करता रहेगा।उन्होंने ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए काशी जाने पर उनका संपर्क संघ से हुआ. वे नियमित रूप से शाखा जाने लगे. जब डॉ. हेडगेवार जी काशी आये तो उनसे वार्तालाप में माधव का संघ के प्रति विश्वास और दृढ़ हो गया उनकी योग्यता को देखकर डॉ. हेडगेवार ने उन्हें 1939 में सरकार्यवाह का दायित्व दिया. 21 जून, 1940 को डॉ. हेडगेवार जी के देहान्त के बाद श्रीगुरूजी सरसंघचालक बने।
उन्होंने संघ कार्य को गति प्रदान करने के लिए पूरी शक्ति लगा दी।गुरूजी ने संघ को अखिल भारतीय सुदृढ़ अनुशासित संगठन का रूप दिया। वे देश भर के युवाओं के लिए ही प्रेरक पुंज नहीं बने, अपितु पूरे राष्ट्र के प्रेरक पुंज व दिशा निर्देशक हो गये थे।जब कभी भारत की एकता, अखण्डता की बात होगी, तब-तब गुरूजी की राष्ट्रजीवन में किये गये योगदान की चर्चा अवश्य होगी।
11 हजार पौधे वितरण करने का लक्ष्य:-
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व जन सेवक पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण कर क्षेत्र भर में आगामी दिनों में 11 हजार पौधे वितरण करने का लक्ष्य रखा है।जो क्षेत्र वार आमजन से सम्पर्क कर वितरण किए जाएंगे।

Subscribe to my channel


