बालोतरा, 30 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने गुरुवार को में लूणी नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक इकाईयों के प्रदूषित पानी का जायजा लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी समदड़ी में जाकर पाली की औद्योगिक इकाईयों से छोड़े गए प्रदूषित पानी का मौके पर जाकर जायजा लिया।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष ने अवगत करवाया कि पश्चिमी राजस्थान की एक मात्र प्यास बुझाने वाली मरू गंगा के नाम से विख्यात लूणी नदी में पाली की औद्योगिक इकाईयों से प्रदूषित पानी को इस नदी में छोड़ा जा रहा हैं। जिससे कि इस नदी के किनारे स्थित पेयजल व कृषि कुएं में रासायनिक पानी से पशुओं व आम जन के लिये पीने के पानी की विकट स्थिति पैदा हो जायेगी और साथ ही साथ कृषि भूमि में रासायनिक पानी से बंझर हो जायेगी। इसके दुष्प्रभाव के कारण समदड़ी तहसील के रामपुरा, गोदों का बाड़ा, ढीढस, मजल, महेश नगर, मठ खरंटीया, खरंटीया, पातों का बाड़ा, अजीत, चारणों का बाड़ा, कोटड़ी, भलरों का बाड़ा, भानावास, रानीदेशीपुरा, करमावास, समदड़ी, बामसीन, सिलोर, देवलीयाली, जेठन्तरी व लालाणा जो कि नदी किनारे बसे हुए हैं। इन सभी गांवों में और साथ में इनसे जुड़े हुए समदड़ी पंचायत समिति के सभी गांव इससे प्रभावित होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर जल्द ही समाधान करने का आश्वाशन दिया।