अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नाबालिग से छेडछाड के प्रकरण में आरोपी गिरफतार

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
पुलिस थाना पांच
पुलिस थाना पांचू की प्रभावी कार्यवाही ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत कार्यवाही
नाबालिग से छेडछाड करने वाला पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफतार गिरफतारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस व श्रीमति तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार वांछित आरोपियो की धरपकड़ के अभियान के दौरान श्री प्यारेलाल स्योराण आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकटतम सुपरविजन में वांछित आरोपीगण की धरकपड के अभियान के दौरान आज दिनांक 18.05.2024 को पुलिस थाना पांचू के प्रकरण में पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी जगराम पुत्र रूपाराम जाति जाट उम्र 36 साल निवासी खड़काली पुलिस थाना पांचोडी जिला नागौर को गिरफतार किया गया है। दिनांक 05.05.2024 को परिवादी ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि मेरी नाबालिग पुत्री व पुत्र स्कूल से वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में आरोपी जगराम पुत्र रूपाराम जाति जाट निवासी खड़काली पुलिस थाना पांचोडी जिला नागौर ने मेरी नाबालिग पुत्री के साथ थप्पड से मारपीट की व छेडछाड की तथा मेरे द्वारा उलाहना देने पर मेरे साथ भी मारपीट की तथा मेरी मोटरसाईकिल मे तोडफोड की। इत्यादी प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान से आरोपी जगराम के खिलाफ प्रकरण का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी जगराम पुत्र रूपाराम जाति जाट उम्र 36 साल निवासी खडकाली पुलिस थाना पांचोडी जिला नागौर को आज दिनांक 18.05.2024 को बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया है। आरोपी से प्रकरण की घटना के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
आरोपी:-
01. जगराम पुत्र रूपाराम जाति जाट उम्र 36 साल निवासी खड़काली पुलिस थाना पांचोडी जिला नागौर
पुलिस टीमः- श्री रामकेश मीना उ.नि. मित्र, श्री सितारा कानि, श्री सुपरमार्केट कानि,
Subscribe to my channel


