बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा जिले के चार्टर्ड अकाउंटेंट जावेद मोहम्मद को आईसीएआई के समिति में नामित किया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा जिले में चार्टर्ड अकाउंटेंट जावेद मोहम्मद को आईसीएआई के प्रेसिडेंट द्वारा सीसीएलीएनसी (कमर्शियल कानून, आर्थिक सलाह और गैर-लाभकारी सहकारी) समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सीए जावेद मोहम्मद बैंक ऑडिट और परियोजना वित्त में अग्रणी हैं और राजस्थान के बालोतरा जिले में प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट में शामिल हैं। इसके साथ ही, मात्र 35 वर्ष की युवा आयु में उन्होंने अपने उत्कृष्ट काम द्वारा यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोतरा के अध्यक्ष श्री छगन जोगसन ने बताया कि सीए जावेद मोहम्मद जल्द ही आईसीएआई भवन, नई दिल्ली में 28 मई को होने वाली आगामी बैठक में शामिल होंगे। यह पूरे बालोतरा जिले के लिए बहुत अच्छी खबर है कि हमारा क्षेत्र का नई दिल्ली में प्रतिनिधित्व किया जाएगा और युवा सीए द्वारा बालोतरा सी.पी.ई. चैप्टर से संबंधित मुद्दे बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे।
राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन उपाध्यक्ष सीए ओम बांठिया ने टैक्स बार एवं बाड़मेर जैसलमेर सीए काँग्रेस प्रकोष्ठ की और से शुभकामनाए देते हुए विश्वास व्यक्त किया की मारवाड़ क्षेत्र की समस्याओ एवं नीति निर्धारण में जावेद मोहम्मद के चयन से उचित समाधान मिलेगा।
सीए जावेद मोहम्मद ने बताया के हाल ही में हुए बालोतरा सी.पी.ई. चैप्टर की मीटिंग में सीए रोहित रुवाटिया (आईसीएआई के उद्योग और व्यावसायिक सदस्यों के समिति के उपाध्यक्ष) द्वारा उन्हे इस समिति में सदस्य बनाने की बात रखी । सीए जावेद मोहम्मद ने इसका श्रेय सीए रोहित रुवाटिया और बालोतरा सी.पी.ई. चैप्टर के सदस्यों को दिया । इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक इम्तियाज अली, पार्षद रावतराम माली, पार्षद श्रवण सुन्देशा, पार्षद नासिर चड़वा, राजू राम गोल, सुरेश बॉश आदि ने खुशी व्यक्त कर सीए जावेद मोहम्मद का सम्मान किया ।

Subscribe to my channel


