अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मनरेगा में मची लूट पर अकुश लगाने मे फेल बस्ती जिले के सक्ष्म अधिकारी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
-बीडीओ सल्टौआ अनिल यादव ने जानकारी देने के बजाय उल्टे मीडिया पूछा कैसा आप को पता चला
-डी सी मनरेगा मीडिया से अपने नम्बर पर शिकायत लिखकर भेजने को दिये सलाह
-ग्राम पंचायत बिशनपुर में तीन तालाब पर चल रही फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला
-सचिव प्रमिला चौधरी कार्यवाही करने के बजाय लगवा रही 86 मजदूरो की फर्जी हाजिरी
बस्ती – ( सल्टौआ )विकासखण्ड सल्टौआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत विशनपुर के राजस्व गांव कड़हा में मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी जारी है,रोजगार का अवसर न मिलने से मनरेगा कार्ड धारको में रोष है। प्राप्त समाचार के अनुसार – विशनपुर ग्राम पंचायत में ऑनलाइन 3 साइडों पर कार्य चल रहा है जिसमें राकेश के खेत के पास पोखरे मे फिस पालन एवं केला पपीता फिनिशिंग कार्य मे 29 मजदूरो की आनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है वही धरातल पर मजदूर नरादद है। कड़हा गांव में तालाब खुदाई कार्य में 27 मनरेगा मजदूरो की फर्जी हाजिरी लग रही है धरातल पर मजदूर जीरो है बिशुनपुर गिरी बाबा के घर के पास तालाब खुदाई कार्य में 30 मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लग रही हैं। तीनो कार्यो पर एक मजदूर काम नही कर रहे है वही पर फर्जी तरीके से 86 मजदूरो की ऑनलाइन तीनों तालाबों पर फर्जी हाजिरी जारी है। ब्लाक प्रशान के जिम्मेदारो एव उच्च अधिकारियो सें दुरभि सन्धि करके ग्राम प्रधान वेद प्रकाश चौधरी एवं सचिव प्रमिला चौधरी द्वारा फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगातार जारी है। जिम्मेदारों की मिलीभगत के कारण ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का लूट मचा हुआ है।वही ग्राम प्रधान वेद प्रकाश चौधरी मनरेगा एक्ट की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान वेद प्रकाश चौधरी एवं सचिव प्रमिला चौधरी के कार्यों से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।पूरे प्रकरण को लेकर जब मीडिया टीम ने ग्राम पंचायत के सचिव प्रमिला चौधरी को फोन किया तो उन्होंने ने धरातल पर देखने की बात कही गयी थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव प्रमिला चौधरी कार्यवाही करने बजाय मीडिया एवं प्रशान को गुमराह कर रही है।सक्ष्म आधिकारियो द्वारा जानकारी से इनकार किया जब जिले के सक्ष्म अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को ही जब ग्राम पंचायतो मे हो रहे विकास कार्यों की स्थलीय जानकारी नहीं है तो ग्राम पंचायत का विकास किस प्रकार से होगा ऐसे मे प्रशन उठना लाजिमी हो जाता है कि जब ब्लाक से लेकर जिले के अधिकारीयों द्वारा मीडिया को सही जानकारी देने के बजाय उल्टा गुमराह करने पर अनेको सवाल खड़े रहे है ।
Subscribe to my channel

