LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पेयजल आपूर्ति के संबंध में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

*ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ - राजेश कुमार*

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 29 अप्रैल। सोमवार को उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पेयजल आपुर्ति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किा गया।

जिले में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध एवं निर्धारित मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो, यह सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपुर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार ने टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण के निर्देश दिए। उन्होने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैंडपम्प चालू हालत में रहें, इसके लिये निरंतर मॉनीटरिंग की जाए। जिन हैंडपम्पों में सुधार की आवश्यकता है उनके सुधार का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जाए। जिन गाँवों में पेयजल की स्थिति ठीक नहीं है उन गांवो को चिन्हित कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि पेयजल वितरण के लिये पानी की शुद्धता की जाँच समय-समय पर कराई जाए ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस दौरान बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button