अपराधजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दूदू जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका एवं पटवारी हंसराज को एसीबी ने किया गिरफ्तार
भू रूपांतरण के बदले मांगे 25 लाख रुपए

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
जयपुर 27 अप्रैल, भू रूपांतरण के बदले 25 लाख रुपए की घूस मांगने के आरोप में, शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दूदू कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के यहां छापेमारी की। हालांकि सर्वे कार्यवाही देर रात चलने के कारण ए सी बी ने बरामद रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एसीबी के डीआईजी डॉक्टर रवि का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी की दूदू में उनकी फर्म के नाम से 204 बीघा जमीन है। इसके कुछ खसरे तालाब पाल क्षेत्र में होने के कारण कन्वर्जन करवाए जाने की शिकायत जिला कलेक्टर के पास की गई थी। उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करने के बदले दूदू जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने 25 लाख रुपए मांगे थे। आरोप है कि पैसे के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा था। हालांकि पीड़ित ने पैसा नहीं होने का हवाला दिया तो 15 लाख रुपए देने के बदले कार्यवाही नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। पीड़ित ने एसीबी में शिकायत की, एसीबी ने सत्यापन के दौरान पाया कि कलेक्टर ने 7:50 लाख रुपए डाक बंगले स्थित आवास पर मंगवाए हैं, फिलहाल ए सी बी ने शुक्रवार को देर रात 12:00 बजे उनके आवास और तहसील में छापेमारी की कार्यवाही की।

Subscribe to my channel


