खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

जिला कलक्टर ने ली जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक

पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की उपलब्धता करें सुनिश्चित -जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

खैरथल – तिजारा, 22 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र यादव एवं सभी ब्लॉकों के सहायक अभियंता मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को ओर सुदृढ़ कर पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रीष्म हेतु टैंकरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें वर्तमान में पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र शहर खैरथल एवं किशनगढ़बास में प्रतिदिन 15-20 टैंकर ट्रिप के माध्यम से पेजयल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

जिला कलक्टर शुक्ला ने बैठक में ग्रीष्म ऋतु में पानी की आपूर्ति को पूरा करने हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुराने, खराब पंप सेट एवं पैनल बदलने के निर्देश दिए ताकि सुचारू रूप से पानी की सप्लाई की जा सके। उन्होंने पुरानी पाइपलाइन बदलने के कार्यों की समीक्षा कर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत प्रतिशत पेयजल कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्थाओं की प्रभावी मोनेंटरिंग / समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें पेयजल समस्या की शिकायत कन्ट्रोल रूम नम्बर 01460-298735 पर प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक की जा सकती है। इसके अतिरिक्त पेयजल की किसी भी समस्या के वीडियो / फोटो द्वारा वाट्स-एप नम्बर 7374917525 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button