जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त आयोजन में विश्व स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान संगठित

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति के तत्वाधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर जयपुर एवं राजस्थान जैन युवा महासभा विद्याधरनगर जोन,इंटर्नल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त आयोजन में एक विश्व

स्वास्थ्य(WHO)फ्रीडम ब्लड सेंटर ,सहाय आई हॉस्पिटल, क्लोव डेंटल एवं विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन

विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

विश्वकर्मा रिक्रेशन क्लब के सहयोग से दिनांक 13 अप्रैल 2024 शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से 3:00 बजे तक विश्वकर्मा एसोसिएशन भवन रोड नंबर 1 वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया जयपुर से नि:शुल्क बहु चिकित्सीय जांच परामर्श एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर जयपुर एवं राजस्थान जैन युवा महासभा विद्याधर नगर जोन के अध्यक्ष नीरज जैन ने बताया कि शिविर में 159 मरीज ने रजिस्ट्रेशन करवाकर शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड प्रेशर ,शुगर ,मोटापे की जांच (BMI) ई.सी.जी, नेत्र जांच,दांतो की जांच नि:शुल्क कराकर सुविख्यात चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श प्राप्त किया एवं उनके निर्देशानुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन के अध्यक्ष राजेश बड़जात्या एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गोदिका ने बताया कि उनकी संस्था मानव सेवा की भावना के साथ एवं समाज को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से वर्ष भर निरंतर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक धार्मिक गतिविधियां आयोजित करती रहती है संयोजक रौनक जैन एग्जीक्यूटिव मेंबर वी के आई संगठन एवं राहुल जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बताया कि शिविर में मरीजों की आंखों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर नजदीक की कमजोर नजर के मरीजों को चिकित्सा के निर्देश पर चश्मा नि:शुल्क दिए गए एवं मोतियाबिंद के मरीजों का सहाय हॉस्पिटल में नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु शिविर में रजिस्ट्रेशन किया गया राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन लाल एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि राजस्थान जैन युवा महासभा आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती पर सामाजिक सेवा पखवाड़ा बना रही है उसी कड़ी में आज यह शिविर आयोजित किया गया है इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान महादान की इस मुहिम में भाग लिया शिविर संयोजक राहुल जैन के सुपुत्र आर्यन जैन ने अपनी 18वें जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह किया शिविर के कुल 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया राजस्थान जैन युवा महासभा विद्याधर नगर जोन के महामंत्री अनिल काला ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं को जीवन सुरक्षा उपकरण हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस पुनीत अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी सीताराम अग्रवाल समाजसेविका डॉ. श्वेता शर्मा (वार्ड नंबर 39 से) वीकेआई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सोमानी महामंत्री पुष्पेंद्र स्वामी राजेश पोद्दार वी.के.आई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी महासचिव मुनेश चौधरी धीरज पाटनी निर्मला पंड्या धर्मचंद बड़जात्या पंकज जैन कशिश जैन आशीष जैन कोमल जैन सीमा जैन अमित कुमार जैन मोनिका जैन ममता शर्मा भाजपा महिला मोर्चा मुरलीपुरा मंडल अध्यक्ष बंसीलाल जैन सुनील गुप्ता विमल इंदौरिया मनोज शर्मा मधुकर पांडे लीलाराम जी लक्ष्मी कंवर वार्ड 18 की विशेष रूप से उपस्थित रही

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button