LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला  मुकदमा दर्ज  जांच में जुटी नगर पुलिस

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( नगर ) – नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अक्सड़ा चौराहे पर दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक – 05-04-2024 को अजीम खां पुत्र नईम खां एवं जलालुद्दीन पर जानलेवा हमला कर दिया था । जानलेवा हमला में घायल अजीम खां पुत्र नईम खां एवं जलालुद्दीन के परिवार के सदस्यों के तहरीर पर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में नगर पुलिस जुट गई है ।

          सूत्रों के मुताबिक दिनांक – 05-04-2024 को अक्सड़ा चौराहे पर शाम को समय लगभग 05 बजे अजीम खां पुत्र नईम खां एवं जलालुद्दीन पुत्र इस्लाम अक्सड़ा चौराहे पर खड़े थे । अजीम खां एवं जलालुद्दीन को देख दबंग आग बबूला हो गए और इरसाद अहमद , शहजाद अहमद , अमिर खान पुत्र रईश अहमद व अमन खान पुत्र याकूब खान आदि लोग गोल बनाकर लाठी-डंडे व हाकी से अजीम एवं जलालुद्दीन को मारने पीटने लगे । लाठी – डंडे के प्रहार से अजीम बेहोश हो गए एवं अजीम के सिर , पीठ , पैर में काफी चोट लगी थी और जलालुद्दीन को भी काफी चोट लगी थी । अक्सड़ा चौराहे पर उपस्थित लोगों ने घायल अजीम एवं जलालुद्दीन को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान मामला गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था । मारपीट की सूचना पहुंची नगर पुलिस ने घायल अजीम एवं जलालुद्दीन के परिवार के सदस्यों के द्वारा दिये गये तहरीर पर इरसाद अहमद , शहजाद अहमद , आमिर खान के खिलाफ धारा – 323,504,506,308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है । इस सम्बंध प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि मार-पीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही हुई है । उक्त प्रकरण की जांच चल रही है ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button