खेलजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रन फॉर हार्ट में 1000 से अधिक लोगों ने लिया भाग
हृदय को स्वस्थ रखने के संदेश के साथ द डेजर्ट स्पोर्ट ने सिटी पार्क में दौड़ आयोजित की, और हजारों लोग भारत के अलग-अलग कोने से वर्चुअल रनिंग प्लेटफार्म के साथ इस दौड़ का हिस्सा बने।

जयपुर | सिटी पार्क मानसरोवर में बुधवार को जयपुर द डेजर्ट स्पोर्ट द्वारा “रन फॉर हार्ट” का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर अपनी भागीदारी निभाई। हजारों लोग भारत के अलग-अलग कोने से वर्चुअल रनिंग प्लेटफार्म के साथ भी इस दौड़ का हिस्सा बने। सुबह 6:30 इस दौड़ की शुरुआत की| आयोजनकर्ता डॉ प्रदीप यादव ने बताया कि इस यह दौड़ कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था और युवाओं को नशे से बचाने के महत्वपूर्ण संदेश को फैलाना था। यह एक हेल्थ अवेयरनेस और सेव यूथ फ्रोम ड्रग्स का संदेश दे रहे है। सहसंयोजक रेनू चौधरी ने इस दौरान लोगों से अपने आप को रोजाना 30 मिनट पैदल चलने, दौड़ने और योग करने की और नशा मुक्ति की अपील की। मुख्य आयोजनकर्ता डॉ प्रदीप यादव ने बताया कि यह इस कड़ी का प्रतिमा हेल्थ अवेयरनेस आयोजन है तथा आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि शहर व प्रदेशवासियों को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जा सके और युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके, स्वच्छ राजस्थान मिशन से जोड़ा जा सके। मौके पर शशि किरण, राव संदीप यादव, अमित शर्मा, अमित राजावत, विष्णु अग्रवाल बाबा, कंचन जांगिड़, भारती लखूजा, नरेंद्र यादव, रेणु आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


