जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

यू आर साहू ने संभाला डीजीपी का कार्यभार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

जयपुर, 11 फरवरी। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री उत्कल रंजन साहू ने रविवार प्रातः पुलिस मुख्यालय में डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले डीजीपी उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद श्री साहू कार्यवाहक डीजीपी के रूप मे कार्य कर रहे थे।

पदभार संभालने के बाद श्री साहू ने कहा कि इस साल जारी प्राथमिकताओं के आधार पर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार व साइबर अपराधो की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।

श्री साहू वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री साहू होमगार्ड का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। अब वह राजस्थान पुलिस की कमान संभालेंगे। उत्कल रंजन साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। जून 2020 में ही उन्हें डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला था।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button