ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
“जय जवान अभियान” व “रोजगार दो , न्याय दो अभियान” के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक युवा तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस : कर्नल रोहित चौधरी
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव के नेतृत्व में अटेली में लांच किया “जय जवान अभियान “ व " रोजगार दो , न्याय दो " अभियान !

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 11फरवरी
आज अटेली में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव के नेतृत्व में रोजगार दो , न्याय दो अभियान व अग्निवीर योजना के विरोध में जय जवान अभियान की शुरुआत की गई जिसमें पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी के मामले पर पूरे देश मे पहले स्थान पर है । भाजपा जजपा सरकार निरतंर प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है । सरकार ने CET ग्रुप सी की 32000 एव ग्रुप डी की करीबन 14 हज़ार भर्तियों को 2021 से लंबित रखा है । नतीज़ों को एक साथ घोसित न कर धांधली की गई है । तीन साल में केवल एक बार CET लेने से लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से वंचित रखा गया है । सरकारी स्कूलों में TGT और PGT मिलाकर 27, 878 अध्यापकों के पदों को अब तक भरा नहीं गया है। पिछले दस साल से जेबीटी की भर्तियां नहीं हुई हैं। सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। विश्विद्यालयों में भी हजारों पद खाली पड़े हैं। MPHW ( पुरुष) की भर्तियां दस साल से नहीं निकाली गई हैं। 2019 से फार्मासिस्ट की भर्ती नहीं निकाली गई हैं। HKRN के माध्यम से पक्की नौकरियों का रास्ता बंद किया गया है , अब समय आ गया है भाजपा को इसका मुँह तोड़ जवाब हर युवा को देना चाहिए और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में इन्हें वोट की चोट लगानी चाहिए ।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जय जवान अभियान के प्रदेश संयोजक कृष्ण राव ने अपने सम्भोधन मे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत ने सैन्य सेवा के पथ को बाधित करने के साथ ही हमारे युवाओं और रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। भारतीय सेना, जो हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतीक है, इस योजना से प्रभावित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा और फिर उनमें से अधिकांश को सेवामुक्त कर दिया जाएगा, जिससे वे फिर से बेरोजगारी की स्थिति में आ जाएंगे। अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है। यह केवल सैन्य संरचना का परिवर्तन नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र की अस्मिता और स्थायी विरासत को खतरे में डाल सकती है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि इस तानाशाही फ़रमान के ख़िलाफ़ सामूहिक रूप से अपनी असहमति व्यक्त करें और राष्ट्र की रक्षा प्रणाली की पवित्रता को संरक्षित करें ।
कृष्ण राव ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से मुलाकात की, जो आज अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं, और उनकी पीड़ा को सुनी। राहुल गगांधी ने इन युवाओं के साथ बातचीत की और वादा किया कि हम सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ हुआ अन्याय के विरुद्ध, राहुल गांधी जी ने 31 जनवरी को बिहार की धरती से “जय जवान” आंदोलन की शुरुआत की है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ज़िला कॉर्डनिएटर धीरूभाई पटेल जी, डिवीज़नल कॉर्डिनेटर व पूर्व विधायक रघुबीर छिल्लर जी, ज़िला प्रभारी गोपाल सिंह जी, सत्यवीर झूकिया जी , पूर्व सैनिक, क्षेत्र के हज़ारो युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई व सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया ।

Subscribe to my channel


