उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

75वी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आजाद सेवा समिति ने कम्पोजिट विद्यालय को लिया गोद

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – जिले में कम्पोजिट विद्यालय खझौला ब्लॉक साऊँघाट जिला बस्ती को गोद लेकर स्मार्ट टीवी प्रदान किया ध्वज फहराने के बाद दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए समस्त बच्चों को पुरस्कृत किया और साथ में वृक्षारोपण करने के लिए समस्त ग्रामवासियो को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय सचिव श्री केशव सिंह ने किया। प्रबन्धक अमरनाथ यादव और संगठन प्रभारी नरेन्द्र मौर्य जी ने कक्षाकक्ष को डिजिटल सम्पन्न होने से बच्चों को सीखने-सिखाने में सहयोगी होने की बात कही।

       राष्ट्रीय संरक्षक मानo संदीप कुशवाहा जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था सलाहकार पुरुषोत्तम मौर्य ने गणतंत्र दिवस की महत्ता से बच्चों को परिचित कराया। तकनीकी प्रभारी राम प्रवेश मौर्य ने स्मार्ट टीवी को ऑपरेट करके बच्चों को दिखाया साथ ही कोषाध्यक्ष शशिशेखर शुक्ल, साहब सिंह और संदीप यादव जी ने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्राम प्रधान श्रीमती उषादेवी और प्रधानाध्यापक समेत सभी ग्रामवासियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। सहायक अध्यापक बृजेश त्रिपाठी जी की दूरदर्शी दृष्टि से विद्यालय निरन्तर अपने ऊचाईयों को प्राप्त कर रहा है। सहायक अधयापक पंकज कुमार और शिक्षामित्र मालती देवी ने कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दी। पूर्व प्रधानाध्यापक श्री रामधनी जी ने सभी के प्रति के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट किए। सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने कार्यक्रम का सफल और मधुर संचालन करके सबका मन मोह लिया।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button