LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बीड़ा सभागार में ली बैठक

विशेष अभियान चलाकर 10 साल से पुराने व्हीकल को चिन्हित करने के लिए दिए निर्देश

 

 संवाददाता जयबीर सिंह

खैरथल-तिजारा

 

खैरथल-तिजारा, 24 जनवरी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में बीडा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडा सलोनी खेमका, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी अश्विन के. पंवार, एसडीएम टपूकड़ा सत्यनारायण, सभी जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा भिवाड़ी क्षेत्र में वेस्ट बर्निंग, गंदे पानी, बिजली, कंस्ट्रक्शन एवं साफ सफाई की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों ने सीईटीपी से कनेक्शन नहीं लिए हैं उनको पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं निश्चित समय अवधि में कनेक्शन नहीं लेने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने भविष्य में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए प्लान बनाने के निर्देश दिए ताकि वर्षा ऋतु के दौरान गंदे पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पीयूसी मशीनस लगाकर वाहनों का पॉल्यूशन चेक करने की निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में भी कैपेसिटर बैंक लगाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अग्रवाल ने भविष्य में आवासीय कॉलोनी प्लान में पार्किंग में ईवी व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही ताकि कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर 10 साल से पुराने डीजल व्हीकल्स को चिन्हित कर स्टीकर लगाने के निर्देश दिए ताकि ग्रेप के दौरान इन व्हीकल्स को आसानी से चिन्हित कर बंद किया जा सके।

बिजली विभाग एसई सुधीर ने बताया कि जिले में पांच जीएसएस प्रस्तावित है इनके पूर्ण हो जाने पर ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button