खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में ग्राम मांघा का माजरा में निकाली भव्य शोभायात्रा

संवाददाता जयबीर सिंह खैरथल तिजारा
बाबा बजरंगबली के मंदिर से लेकर ग्राम के चारों तरफ भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया,जिसमें गांव के सभी ग्रामीण एवं महिलाएं , युवक, बुजुर्ग आदि लोगों ने उत्साह के साथ में भाग लिया। हजारों की संख्या में गलियों में राम भक्त नाचते ,गाते नजर आए । यात्रा प्रारंभ होकर गांव की गलियों से होते हुए मंदिर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी ग्राम वासियों व मनमोहक झांकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा में ग्रामीणों द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए, जिससे कस्बे की गलियां गूंज उठी चारों तरफ फूलो से जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन बाबा बजरंगबली के मंदिर में सिंगर भूपेंद्र सिँह राजपूत एंड पार्टी द्वारा राम नाम के सुन्दर -सुन्दर भजनों से भगवान को ख़ुश किया। ये कार्यक्रम पंडित सतीश के निर्देशन मे किया गया। इस दौरान अन्य स्टाप मास्टर जयपाल चौधरी, मंगल सिंह चौधरी, राकेश चौधरी, राकेश राजपूत, जोगेंदर चौधरी, हरी राम, बजरंग राजपूत, बीरसिंह चौधरी दिनेश प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, बंशीधर प्रजापति भी उपस्थित रहे।
जिसका था जन जन क़ो इंतजार
वो सपना आज हुआ है साकार
हर जगह उत्सव का माहौल
भगवा ध्वजो क़ी हर तरफ भरमार
सबके मुख पर जय श्रीराम जय श्रीराम,
आज तराना करंज सादबा
करा रही थी अयोध्या का अहसास इस अवसर पर अनेक गांव वालों ने राम लला का स्वागत किया आज स्वर्णकार समाज क़े तत्वाधान मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमे हजारों क़ी तादात मे पुरुष, महिलाये व बच्चे राम गांन व जयकारों के साथ अपनी आस्था क़ो प्रकट कर रहे थे साथ हीं जन जन क़ो प्रसाद भी वितरण किया गया सभी ग्रामीण जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


