ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी के समतल चौक पर ट्रक ने सड़क क्रॉस करते हुए करीब 15 साल के बालक को कुचला

संवाददाता अरुण शर्मा/भिवाड़ी
भिवाड़ी के समतल चौक पर एक ट्रक ने करीब 15 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत, ड्राइवर मौके से फरार ,बच्चे की नही हो पा रही पहचान, पुलिस ने शव को कपड़े में लपेटकर रखवाया मोर्चरी में
भिवाड़ी के समतल चौक पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक ट्रक ने सड़क क्रॉस करते हुए करीब 15 साल के बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के आगे व पीछे के टायर बालक की खोपड़ी को कुचलते हुए आगे निकल गए जिससे उसकी खोपड़ी पूरी तरह से छत विचहत हो गई। फिलहाल बालक के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। सूचना लगते ही भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छत विछत हो चुके बालक के शव को समेट कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दुर्घटना होते ही ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और थाने ले आई है। दुर्घटना के समय मौके पर ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक बालक के परिजनो की तलाश कर रही है साथ ही मौके से फरार हुए ट्रक ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

Subscribe to my channel


