LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा के चारण समाज भवन में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

आज दिनांक 16.01.2024 को बालोतरा के चारण समाज भवन में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया ।अभिभावक सम्मेलन से पूर्व वंदना सभा में श्रीमान गंगा विष्णु जी प्रांत निरीक्षक विद्या भारती जोधपुर एवं आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा के जिला सचिव श्रीमान भगवत दान जी रतनु का अवलोकन रहा जिसमें पांच आधारभूत विषयों की जानकारी के वर्तमान शिक्षा के साथ गणित संबंधी प्रश्न पूछ कर मनोविज्ञान की जानकारी प्रदान की।

अभिभावक सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व छात्र श्रीमान डॉक्टर कल्पेश चौधरी ( चर्म रोग विशेषज्ञ) एवं मुख्य वक्ता श्रीमान गंगा विष्णु जी प्रांत निरीक्षक विद्या भारती जोधपुर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप जी लालवानी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया वंदना पश्चात प्रधानाचार्य दिनेश चन्द गौड़ द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया गया कार्यक्रम में बहिन तेजस्वनी द्वारा पिता और साक्षी द्वारा माता पर कविता सुनाई गई। डॉक्टर कल्पेश ने कहा कि विद्या मंदिर में दिए गए संस्कार आज ही साथ में है और जो मान सम्मान आज विद्या मंदिर ने मुझे दिया मैं उनका आभारी रहूंगा।

जोधपुर प्रांत निरीक्षक श्रीमान गंगा विष्णु जी ने कहा कि तीन प्रकार की विद्यालय संचालित होते हैं जिसमें सरकारी स्कूल, व्यक्तिगत स्कूल, एवं संस्थागत स्कूल उनमें से ही एक विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर की स्कूल है जो बालक के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर शिक्षा देने का प्रयास कर रही है उनमें नई शिक्षा नीति से अवगत करवाते हुए कहा कि शिक्षा _

1 शिक्षा शिशु केंद्रित होनी चाहिए

2 शिक्षा क्रिया आधारित होनी चाहिए।

3 समाज पोषित शिक्षण हो

4 शिक्षा संस्कार युक्त हो

5 समाजोयोगी बालक हो

 इसी के साथ समाज और देश के लिए परिवर्तन की आवश्कता है उन्होंने कहा की व्यक्ति ले जीवन में पांच परिवर्तनो में पेड़ पौधे लगाना, जल बचाना, प्लास्टिक से दूर, सामाजिक समरसता, परिवार संस्कारी युक्त हो ।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रतापजी लालवानी आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम कही हुई बातो को जीवन में उतरेगे ऐसी आप सभी से आशा।

कार्यक्रम में भैयाओ द्वारा विज्ञान के मॉडल का भी प्रदर्शन किया गया जिसमे अभिभावकों ने सहारना की।

कल्याण मंत्र के साथ समापन किया गया। जिसमें अभिभावकों की संख्या लगभग 100 रही

अंत में आचार्य बैठक समर्पण सेवा सप्ताह, विद्यारंभ संस्कार संबंधी तथा विद्यालय के हित में चर्चा करते हुए बैठक समाप्त हुई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button