LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
तिजारा में 17 जनवरी से 19 जनवरी तक लगेगा विशाल निशुल्क दिव्यांग शिविर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा में 17 जनवरी से 19 जनवरी तक लगेगा विशाल निशुल्क दिव्यांग शिविर
तिजारा/संजय बंसल/कंट्री विजन
श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा अलवर के प्रांगण में दिनांक 17 जनवरी 2024 से 19 जनवरी 2024 तक विशाल नि:शुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः है 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक का रहेगा, एवं शिविर स्थल श्री चंद्रगिरि वाटिका अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा पर रखा गया है। इस शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिले, बैसाखी, व्हील चेयर, कृत्रिम पैर, पोलियो ग्रस्त के लिए कैलीपर्स, साथ ही सुनने वाली कान की मशीन इत्यादि उपकरण नि:शुल्क दिए जाएंगे। अग्रिम रजिस्ट्रेशन हेतु जैन मंदिर के कार्यालय नंबर 94140 14222 पर संपर्क करें। यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Subscribe to my channel


