बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नवनियुक्त जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव का किया बहुमान

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
स्कूल शिक्षा परिवार,बालोतरा द्वारा जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव का गुलदस्ता भेंट कर बहुमान किया गया ।साथ ही निजी विद्यालयों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। जिसका कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।इस दौरान स्कूल शिक्षा परिवार से जिलाध्यक्ष हनुमान राम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष साजिद अशरफी, ब्लॉक प्रभारी भागीरथ पंवार, जिला सचिव पोलाराम मांजू, महामंत्री छगनलाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश दान चारण, लक्ष्मण दास निंबार्क, स्वरूप दवे, हरिदास वैष्णव, नेमाराम चौधरी सहित जिला बालोतरा के विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

