बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विकसित भारत के निर्माण में युवा कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 28 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार शिविर माध्यम से किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तीकरण में जिले के युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने बताया कि MY Bharat (मेरा युवा भारत) – विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तीकरण को समर्पित पोर्टल पर जिले के सभी युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। MY Bharat पोर्टल व्यवसाय, रोज़गार अवसर आदि के क्षेत्र में प्रगति करने और एक सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। यहां व्यावसायिक कौशल विकास, युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेकर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि https://mybharat.gov.in/yuva_register लिंक पर जाकर अथवा क्यूआर कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button