देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

 ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष बने सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में डाक बंगला में मनाया। सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजली अर्पित कर वाक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिनेश जोशी विस्तारक ने कहा कि अटल यूं तो भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से बीजेपी को स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई। देशपाल यादव ने कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों से बिना डरे वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में द्वितीय परमाणु परीक्षण कर पुरी दुनिया को रक्षा के मामले में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया। गांवों को सड़कों से जोड कर विकास की धुरी में खडा किया। राजेश जांगिड़ पुर्व अध्यक्ष ने कहा कि

अटल ही पहले विदेशमंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया था। बने सिंह गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के धनी थे। भाजपा में एक उदार चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी।संचालन कपिल गुप्ता ने किया।इस अवसर पर दिनेश जोशी विस्तारक ,राजेश जांगिड़ पूर्व चेयरमैन, पार्षद अनिल बंसल, देशपाल यादव , कुलदीप यादव , कपिल गुप्ता महामंत्री , पार्षद कमल गुर्जर, वीरेंद्र सैनी, बिशंबर सैनी,युवा मौर्चा अध्यक्ष विवेक शर्मा, योगेश गुप्ता, सुधांशु गौतम, नरेंद्र पटेल, राकेश वर्मा, निरंजन सैन, दलीप यादव, ओमप्रकाश केला, विनोद सैनी पार्षद सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button