ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

सात जनवरी की सम्मान रैली की तैयारियों को लेकर जी जान से जुट जाएं कार्यकर्ता-प्रो. रामबिलास शर्मा

देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी की बनेगी सरकार-शर्मा मनोहरलाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक समान हो रहा है विकास-ओमप्रकाश यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल,24 दिसंबर। रविवार को नारनौल के विश्राम गृह में जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान समारोह के आयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर जुट जाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारवार्ता भी आयोजित की। इसमें उन्होंने कहा कि रैली में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या पूर्व सांसद सुधा यादव मुख्य रूप से उपस्थित होंगी और उनका सम्मान किया जाएगा। रैली के संयोजक पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा होंगे और उन्होंने महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी भाजपा के लिए हमेशा ही यादगार भीड़ जुटाती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इसी स्थान पर रैली को संबोधित करने आए थे। 2014 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले उस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसी स्थान पर रैली को संबोधित किया था और उसी समय से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चलने लगी थी। इसीलिए अब इसी स्थान को चुना है। उन्होंने दावा किया कि भीड़ के लिहाज से यह रैली बहुत सफल होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस रैली की तैयारियों के लिए 28 दिसंबर को नारनौल के सीएल फार्म हाउस में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की एक और बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एक-एक कार्यकर्ता को रैली सफल बनाने के लिए अपील की जाएगी और वे घर-घर जाकर रैली का न्यौता देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के चुनाव के दौरान तीन बड़े राज्यों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है और इसी वजह से लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को भारी सफलता हासिल होगी। लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारी मतों से जीत हासिल कर देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाए जाने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यह राजनीति के अलावा समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। देश के किसी भी कौने में कोई आपदा आती है तो पार्टी का कार्यकर्ता आपदा से निपटने के लिए तन-मन धन से जुट जाता है। उन्होंने दावा किया कि आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ में सात जनवरी को प्रस्तावित सम्मान रैली के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से सफल बनाएंगे। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन लोकसभा चुनावों में जारी रहने या नहीं रहने के सवाल पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य कर रही है। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित सम्मान रैली एेतिहासिक होगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भाजपा जिला प्रभारी अजय बंसल, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव,पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, लोकसभा प्रभारी अजीत यादव, लक्ष्मीचंद चौहान, विद्यानंद लांबा, सुगमचंद सैनी, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र झिमरिया,देवेन्द्र यादव, अमित मिश्रा मौजूद थे।

फोटो कैप्शन- पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा व मंत्री ओमप्रकाश यादव।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button