LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी की बेटी शिवांशी पाठक बनी वायु सेवा में पायलट

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी शहर के आशियाना आंगन में रहने वाली 24 वर्षीय शिवांशी पाठक का वायु सेना में पायलट के रूप में चयन हुआ है। शिवांशी भिवाड़ी की पहली महिला पायलट है, जिनका सेना में चयन हुआ है। शिवांशी के पिता शशिकांत पाठक मूलतः मध्य प्रदेश के बालाघाट के रहने वाले हैं, और उनका भिवाड़ी में होम्योपैथिक दवा निर्माण का काम है। जबकि मां सुषमा पाठक संगीत शिक्षिका है। शिवांशी ने 12वीं तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल से तथा एम एस सी केमिस्ट्री राजस्थान यूनिवर्सिटी से पूर्ण किया है। शिवांशी का रुझान 12वीं के बाद से ही पायलट बनने का था और उसने प्रण किया था कि मुझे पायलट ही बनना है, इसके लिए उसने कठिन परिश्रम किया। 18 महीने की कठिन ट्रेनिंग अभी 17 दिसंबर 2023 को पूर्ण हुईं हैं, और अब वह 1 जनवरी 2024 को अपनी प्रथम पोस्टिंग पर जॉइन करेगी।

Subscribe to my channel


