उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की हुई मौत

संवादाता सचिन कुमार कसोधन बस्ती

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक युवक की मौत हो गई|

 घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दौलतपुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर निवासी हरिद्वार उर्फ पंडित पुत्र राम फेर का जो अपनी बहन के यहां ग्राम डारीडीहा थाना कलवारी बस्ती आए हुए थे का किसी अज्ञात वाहन से जिगनिया मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया |

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया जहां डॉक्टर नें चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया |

  पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है|

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button