ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मौन धारण कर किए श्रद्धासुमन अर्पित

 

संवाददाता बिरदी चंद गोठवाल

 

भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मौन धारण कर किए श्रद्धासुमन अर्पित

महापरिनिर्वाण दिवस वंचित समाज के लिए बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक व गौरवशाली दिन है -लालाराम नाहर

नारनौल 06 दिसम्बर

      सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में भारतरत्न, न्यायविद, समाज सुधारक व भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन महेंद्रगढ़ रोड़ स्थित संघर्ष समिति कार्यालय, नारनौल में अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन करते हुए हरियाणा एससी-बीसी महासभा के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि बाबा साहेब के महान कार्यों की वजह से ही 6 दिसंबर,1956 की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण अथवा मोक्ष दिवस के रुप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और सभी सदस्यों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर, पूर्व डीजीएम महेंद्र खन्ना व पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक प्यारेलाल चवन आदि ने अपने सम्बोधन में कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस वंचित समाज के लिए प्रेरणादायक व गौरवशाली दिन है। बाबा साहेब ने दलित, शोषित व वंचित समाज के साथ साथ महिलाओं के उत्थान व समग्र विकास के एक बुलंद आवाज उठाई और छुआछूत जैसी कुप्रथा को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए महान कार्यों की वजह से ही 6 दिसंबर,1956 की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण अथवा मोक्ष दिवस के रुप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।

बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में चन्दन सिंह जालवान, शिवनारायण मोरवाल, रामकुमार ढ़ैणवाल, जयपाल सिंह, महर्षि वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया, रोहताश बबेरवाल, हरिसिंह रेवाला, सुमेर सिंह गोठवाल, रामचंद्र सैनी, रामशरण रेवाला, हरिराम सिरोहा, हजारीलाल खटावला, अमरनाथ सिरोहा, छोटे लाल सैनी, श्रीराम सैनी, संजय कुमार सैनी, प्रवीण प्रजापत आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button