ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
9 साल किया काम, अब राजनीतिक रैली- डाॅ. अभय सिंह यादव, विधायक नांगल चौधरी
जन विश्वास रैली दौंगड़ा अहीर के लिए विधायक ने किया 19 गांवों का दौरा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*महेंद्रगढ़ टुडे न्यूज़*
नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने 10 दिसंबर 2023 रविवार को दौंगड़ा अहीर में होने वाली जन विश्वास रैली के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आज 19 गांवों का दौरा किया। विधायक ने विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे 9 साल केवल काम किया है राजनीति नहीं की।
*विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार के पूर्ण सहयोग से इस समस्त जिले की जल व्यवस्था में उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से सुधार किया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज व लॉजिस्टिक हब जैसे प्रोजेक्ट यहां आए। इससे समस्त उजिला लाभान्वित होगा। केंद्रीय सरकार ने इस दौरान नेशनल हाईवे का एक विस्तृत नेटवर्क इस जिले को दिया है तथा जिले का आधारभूत ढांचा मजबूत होने के साथ ही अब भविष्य के विकास का रास्ता प्रशस्त हो गया है।*
उन्होंने जनसंपर्क रैली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्होंने 9 साल केवल काम पर ध्यान रखा है तथा काम के माध्यम से ही राजनीति को आगे बढ़ाया है। यह पहला राजनीतिक आयोजन दौंगड़ा अहीर में 10 दिसंबर को जन विश्वास रैली के रूप में करने जा रहे हैं। इसमें वह समस्त जिले के गांव-गांव में जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे तथा उन्हें विश्वास है कि इस जन विश्वास रैली को व्यापक जन समर्थन मिलेगा। गांव में जिस तरह से गर्म जोशी से लोग उनकी बातों को सुन रहे हैं, उनका सम्मान कर रहे हैं तथा उनका अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आश्वासन दे रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि रैली बहुत बड़ी रैली होने जा रही है।
*उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहा व्यापक प्यार उनके उत्साह को बढ़ा रहा है और ज्यादा ऊर्जा के साथ वह क्षेत्र के विकास के लिए आगे काम करते रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह नांगल चौधरी, पंचायत समिति अध्यक्ष कर्मपाल यादव, नारनौल पंचायत समिति अध्यक्ष पंकज यादव, मुरली प्रधान भुंगारका, हरिराम एडीओ, सुरेश डिप्टी डीए, सुभाष यादव एडवोकेट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सैनी, उप प्रधान मुकेश शर्मा व पार्षद रमेश मीणा के अलावा अनेक गांवों के सम्मानित व्यक्तियों के अलावा वर्तमान सरपंच तथा पूर्व सरपंच भी उपस्थित थे।*
Subscribe to my channel


