उत्तर प्रदेशधर्मबस्ती
आदर्श राम लीला मंचन खुशहालगंज का हुआ समापन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
*खुशहाल गंज दुबौलिया* – बस्ती जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशहालगंज में आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन का आज समापन हुआ । खुशहालगंज आदर्श राम लीला महोत्सव दर्शकों का आर्कषण केन्द्र बना हुआ था जिसमें दुबौलिया क्षेत्र के क्षेत्रवासियों की अहम भूमिका थी अर्थात् समस्त क्षेत्रवासी आदर्श राम लीला मंचन को संचालित होने में अपना पूरा सहयोग कर रहे थे । आदर्श राम लीला समिति खुशहालगंज द्वारा राम लीला महोत्सव के समापन के दिन भगवान श्री राम और भरत मिलाप का सुन्दर मंचन हुआ तथा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक व प्रसिद्ध नाटक हरिश्चन्द्र का मंचन आदर्श कलाकारों के द्वारा हुआ । खुशहालगंज ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को राम लीला महोत्सव में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया एवं महोत्सव में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया । इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद हरीश द्विवेदी बस्ती भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा हर्रैया विधायक अजय सिंह , ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह प्रधान- खुशहालगंज, सल्टौवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ़ सोनू सिंह,अमित सिंह, प्रमोद सिंह (अवधेश ढाबा), तेजभान सिंह(स ०अ०), देवानंद सिंह, बाबूराम सिंह, वीरेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सिंह, भोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, शेर बहादुर सिंह, रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह बड़े बाबू, गिरीश कुमार सिंह, अमरपाल सिंह, विनोद यादव, सुनील सिंह, जीत बहादुर सिंह आदि भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


