धर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा 5 कन्याओं का किया कन्यादान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा आज जरूरत मंद परिवार की 5 बेटियो का कन्यादान किया गया ।पांचों बेटियां अलग अलग परिवार की रही ।आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राव सुखविंदर सिंह प्रमुख समाजसेवी,विधान सभा नारनौल,अध्यक्षता राकेश यादव चेयरमैन यू एस एस एल अकैडमी,विशेष आमंत्रित अतिथि एडवोकेट विपिन चौधरी,युवा समाजसेवी रहे । मुख्य अतिथि ने बताया की संस्था के द्वारा बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य किए जा रहे है ।इसके लिय मैं संस्था के सभी साथी बधाई के पात्र है और उन्होंने आश्वासन दिया की जब भी इनको मेरी जरूरत होगी मैं तन मन धन के साथ खड़ा मिलूंगा।वही आज की कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश यादव चेयरमैन यू एस एस एलएकेडमी ने की उन्होंने सभी से आहवान किया हमे अपने आस पास रहने वाले जरूरत मंद लोगो की हर संभव मदद करनी चाहिए। विशेष आमंत्रित अतिथि एडवोकेट विपिन चौधरी ने भी संस्था की तारीफ करते हुवे सभी साथियों का धन्यवाद किया जिन्होने मुझे आज इस कार्यक्रम में बुलाया इसके सभी का आभार प्रकट करता हु और जब भी संस्था को उनकी जरूरत होगी तो वो सदेव तैयार मिलेंगे ।कार्यकम संयोजक विकास जैन ने बताया की संस्था का मुख्य उद्देश्य है की जनकल्याण के कार्य करना और जितना हो सके जरूरत मंद परिवार की हर संभव मदद करना ये प्रयास रहता है ।ये सभी कार्य संस्था के मार्गदर्शक डॉक्टर शिव कुमार के दिशा निर्देश पर किया जाता है ।संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने आए हुवे सभी अतिथियों और साथियों का दिल से आभार प्रकट किया जो अपना कीमती समय निकाल कर यहां पहुंचे और हमारा होंसला बढ़ाया।वही मनीष गोगिया ने बताया की संस्था के द्वारा अभी तक लगभग 150 कन्याओं का कन्यादान किया जा चुका है ।संस्था के द्वारा रक्तदान कैंप लगाना,गौशाला में हरे चारे की सवामणि करना,एमरजेंसी में रक्तदान उपलब्ध करवाना,गरीब एवम जरूरत मंद लोगो को खाना खिलाना ,दवाइया उपलब्ध करवाना,सभी त्योहार झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगो के साथ मनाना ऐसे अनेकों नेक कार्य किए जाते रहे है ।आज एक बार फिर से संस्था के भाईयो ने अपना फर्ज निभाते हुवे सभी पांचों बहनों को अपनी नेक कमाई में से उनके विवाह के उपलक्ष्य में कन्यादान स्वरूप में बर्तन सेट,लहंगा चोली,कुकर, ट्रे सेट,प्रेस,सीनरी, कप सेट, हॉट केस, थर्मस , मिल्टन बॉटल,पैंट शर्ट, साडिया,सूट,गर्म सूट,डबल बेड शीट,कंबल,अटेची,मिक्सी,कार्डिगण,लेडीज पर्स,वाटर केमपर,ओर 501 रुपए नकद कन्यादान दिया गया ।संस्था की ओर आए हुवे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर कर सम्मानित किया गया।आज के कार्यक्रम में राव सुखबिंदर सिंह, राकेश यादव,प्रेम चंद जैन,मनीष गोगिया,निखिल जैन,संदीप जैन ,विकास जैन,पूजा जैन,गोपाल कौशिक,राजकुमार कौशिक,अनिल शर्मा,गजेंद्र ठेकेदार,भारत बोहरा,मुकेश शर्मा,विपीन चौधरी एडवोकेट,देव शर्मा, होशियार सिंह, वेद प्रकाश एवम अन्य गण मान्य लोगो की उपस्थिति रही।

Subscribe to my channel


