बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
आदर्श विद्या मंदिर जसोल में आज प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 10 मिनट शारीरिक के बाद वंदना हुई

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
आदर्श विद्या मंदिर जसोल में आज प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 10 मिनट शारीरिक के बाद वंदना हुई। वंदना सभा में अतिथि के रूप में स्थानीय समिति के सदस्य श्रीमान मुलतानमल जी माली ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वंदना कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने शब्दों में कहा हमको समय प्रबंधन,स्वच्छ्ता, मातृभाषा का सम्मान और बालको के घर परिवार तक संपर्क रखना चाहिए।
प्रथम कालांश में पंचपदी आधारित शिक्षण में अंग्रेजी विषय में रेखा जी ने क्रिया आधारित बालको की सहभागिता द्वारा पंचपदी आधारित पाठ दर्शन करवाया।
द्वितीय कालांश में बालसभा व उत्सव जयंती कार्यक्रम करवाया गया जिसमें धापू जी उत्सव प्रमुख रहे।कार्यक्रम में पंकज जी द्वारा विश्वकर्मा जयंती के बारे में बताया कि सुथार समाज के आराध्य देव विश्वकर्मा जी है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में हेमंत जी द्वारा गोवर्धन पूजा, जितेंद्र जी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल,रेखा जी द्वारा इंद्र देवता और योगेश जी आर्य द्वारा दीपावली के पाँचो पर्वो के बारे में सभी को बताया गया।
द्वितीय कालांश के दूसरे खंड में शानिवारीय बाल सभा कार्यक्रम मनाया गया।जिसमें बहिन तनीषा द्वारा ‘आओ नया समाज’ कविता गान किया गया। जितेंद्र जी द्वारा देश भक्ति गीत ‘भारत म्हारो देश’ गाया गया।बाल सभा में अतिथि के रुप में अभिभावक श्रीमान लालसिंह जी उपस्थित रहे।
तृतीय कालांश में प्रधानाचार्य राजेन्द्र पाल जी द्वारा सुलेख और श्रुतलेख का अभ्यास करवाया गया। सुलेख में हिंदी की पुस्तक के स्वर,व्यंजन, अक्षरों के मोड़ का ज्ञान करवाया गया। श्रुतलेख में कठिन शब्दार्थ लिखवाए गए,अशुद्ध लिखे शब्दों का अभ्यास करवाया गया व इसके साथ में English Spoken का भी अभ्यास करवाया।
चतुर्थ कालांश में सहायक सामग्री के रूप में अंग्रेजी विषय की सामग्री का निर्माण किया गया व इन सामग्रियों का उपयोग किया।
अंत में शारीरिक प्रमुख जितेंद्र जी द्वारा शारीरिक व मंडल खेल करवाये गए।

Subscribe to my channel


