ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अनियंत्रित ट्रक निर्माणाधीन मकान से टकराया चालक गंभीर रूप से घायल 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी केटपूकड़ा थानांतर्गत अनियंत्रित ट्रक निर्माणाधीन मकान से टकराया चालक गंभीर रूप से घायल। टपूकड़ा थानाधिकारी हनुमान साहय ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि मौसमदीन खान निवासी गोतोली के चालक नसीम पुत्र कमाल उम्र 23 साल निवासी गोतोली जो की ट्रक चलाकर नूह की तरफ से गोतौली गांव लेकर आ रहा था।चालक के साथ खलासी मुफीद पुत्र खुर्शीद व राशिद पुत्र इसाक ट्रक में बैठे हुए थे। ट्रक चालक जैसे ही ट्रक को खोहरी गांव के ढलान पर लेकर आया तभी ट्रक अनियंत्रित होकर वहां पर बन रहे मोबिन के मकान में जा घुसा, जिससे निर्माणाधीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक चालक नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में चालक को टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार कर अलवर रेफर कर दिया गया है। वहीं मुफीद और राशिद के हल्की चोट आई है, जिनको टपूकड़ा अस्पताल से ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा ट्रक को क्रेन की मदद से निकलवा कर साइड में करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निर्माधीन मकान में घुसा ट्रक

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button