ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नांगल चौधरी के विधायक के अफ़सर परिवार में जुड़ी एक और अधिकारी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नांगल चौधरी के विधायक के अफ़सर परिवार में जुड़ी एक और अधिकारी*
*IPS आयुष की हुई IAS अंकिता से सगाई*
नांगल चौधरी के विधायक डाॅ अभय सिंह यादव के परिवार की अधिकारियों की श्रृंखला में एक और अधिकारी जुड़ गई है। रविवार को पंचकूला में आयोजित घरेलू समारोह में उनके बड़े भाई अमर सिंह की बेटी सरिता के बेटे आयुष IPS की सगाई जींद निवासी IAS अंकिता से हुई है। दोनों परिवारों का संयुक्त पारिवारिक समारोह पंचकुला के जिमखाना क्लब में सम्पन्न हुआ।
*आयुष हरियाणा काडर का IPS अधिकारी है तथा अंकिता को भी IAS का हरियाणा काडर अलॉट हुआ है। आयुष 2022 बैच का IPS अधिकारी है, वहीं अंकिता 2023 की IAS अधिकारी हैं तथा अखिल भारतीय स्तर पर 28वां स्थान हासिल किया है।*
इससे पहले इसी परिवार में यशपाल IAS शहरी विकास विभाग के निदेशक हैं तथा उनके अतिरिक्त 3 महिला न्यायाधीश, 2 डीएसपी, 1 डीईटीसी और 1 ज्वाइंट ईटीसी स्तर की अधिकानीरी हैं। अंकिता इस परिवार में 10वीं अफ़सर हैं। नांगल चौधरी विधायक डाॅ अभय सिंह यादव स्वयं भी IAS से सेवानिवृति उपरान्त ही राजनीति में आएं हैं। वे नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार वर्तमान में विधायक है।

Subscribe to my channel


