उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

Basti ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक पर एम डी एम का राशन बेचने का लगाया आरोप

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। परसुरामपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरिगाव में स्कूल के एम डी एम के सरकारी गल्ले को लेकर बना चर्चा का बिषय।

एक तरफ सूबे की योगी सरकार ग्राम पंचायत से लेकर स्कूल तक राशन मुफ्त मुहैया करा रही है वहीं शिक्षा विभाग को मन्दिर की तरह पूजा जाता है वहीं शिक्षा विभाग के एस डी आई से लेकर अध्यापक तक आढ़तियों की तरह घात लगाए मौके का इन्तजार करते हैं मौका पाते ही छक्का लगाने में पीछे नहीं हटते।

ताजा मामला परसुरामपुर ब्लाक के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय हरिगाव पोस्ट हरीशनगर थाना परशुरामपुर तहसील हरैया का है ग्रामीणों द्वारा 12/10/2023 को समय लगभग 2:30 बजे ग्राम प्रधान अनुपम चौधरी को फोन द्वारा अवगत कराया गया कि एम डी एम का गल्ला प्रधानाध्यापक संतोष मणि त्रिपाठी पिकअप संख्या यूं पी 42बी टी 3394 से लादकर बेचने के फिराक में है प्रधान द्वारा एस डी आई एवं थाना परसुरामपुर को अवगत कराया मौके पर पहुंच कर एस डी आई ने गल्ले को खाली करा दिया।

एस डी आई द्वारा किसी प्रकार की कार्य वाही न करने से ऐसा प्रतीत होता है कि एस डी आई परसुरामपुर के सह पर काले कारनामे हो रहे हैं।एस डी आई को फोन किया महोदय का फोन नहीं रिसीव किया गया।

 जब महोदय को फोन रिसीव करने का समय नहीं है तो कार्य वाही करने का समय कहा है।

ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने कि मांग किया है

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button