LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

आईएएस में चयनित युवाओं को कबीर सामाजिक उत्थान संस्था (रजि) दिल्ली द्वारा विशाल समारोह में किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

आईएएस में चयनित युवाओं को कबीर सामाजिक उत्थान संस्था (रजि) दिल्ली द्वारा विशाल समारोह में किया सम्मानित

________________________ 

दिल्ली/नारनौल, 02 अक्टूबर

कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली द्वारा 30 सितम्बर को फेदर पार्टी हाल, रोहिणी सैक्टर 3, दिल्ली में आयोजित विशाल सम्मान समारोह में नवचयनित IAS दीपेश गौड़ को संस्था के प्रधान जे सी सिंघल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया, वहीं उपप्रधान इन्द्र सिंह नूनवाल द्वारा बुके देकर तथा महासचिव उमेद सिंह रंगा द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दीपेश के माता पिता को भी बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी विशिष्ट अतिथियों का भी मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया जिनमें मुख्य रूप से महेन्दपाल सिंह, डा. राधेश्याम, ओ पी धामा (फरीदाबाद), सुरेश मेहरा, ईश्वर सिंह बौद्ध,( बिधल), नन्द किशोर निन्दावत, धर्मपाल हरित (गुरुग्राम), सुरेन्द्र चालिया, हवा सिंह, हरबीर सिंह (गुरुग्राम), सूरज प्रकाश (गाजियाबाद), बलवान सिंह, अभिषेक कुमार, महावीर सिंघल (गुरुग्राम), दिलबाग सिंह (रोहतक), के डी सिंह, एफ सी मल, रवनिध चौधरी (जालंधर), आर एसअटवाल (फिलोर), गुरविंद्र सिंह अटवाल (जालंधर), मनोहर लाल खींची (गुरुग्राम), नवीन कुमार, प्रथ्वी राम (गुरुग्राम) , महिलाओं में निर्मल धामा (फरीदाबाद), कृष्णा (पश्चिमी विहार), मिथलेश, सुनीता (विकासपुरी), शशि कला (मादीपुर), रेखा रानी (रोहिणी) व बबली हीरा (आर के पुरम) शामिल हैं। संस्था के 15 कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफ़लता पूर्वक सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया और संस्था के सलाहकार नन्द किशोर निंदावत ने विशिष्ट अतिथियों को अपनी ओर से मोतियों की माला जिसमें संत कबीर साहेब की फोटो वाला लॉकेट था, भेंट करके सम्मानित किया।

     कार्यक्रम को सफल बनाने में सुखवीर सिंह भोरिया (उपप्रधान), धर्मबीर सिंह रंगा (सचिव), कीरत राम सरोहा ( कोषाध्यक्ष), राम चंद्र सभरवाल व सुलतान सिंह (संगठन सचिव), सुरेन्द्र कुमार कटारिया (प्रचार सचिव), कार्यकारिणी सदस्य, बबली हीरा, परवीन कुमार, चंद्र लाल बडगूजर, सतीश कुमार बढ़ालिया, महंत पूर्ण दास, शेर सिंह मेहरा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button