देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

अटेली का एयरफोर्स जवान मध्य प्रदेश में शहीद

राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार; पिता ने दी मुखाग्नि, 3 बहनों के इकलौते भाई थे

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

अटेली का एयरफोर्स जवान मध्य प्रदेश में शहीद : राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार; पिता ने दी मुखाग्नि, 3 बहनों के इकलौते भाई थे

मध्यप्रदेश में ताप्ती नदी में गिरे दोस्त को बचाते समय शहीद हुए जवान विकास शर्मा को अंतिम सलामी देती एयरफोर्स की टुकड़ी व मुखाग्नि देते पिता विष्णु शर्मा ।

हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ स्थित अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव राता निवासी

हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ स्थित अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव राता निवासी भारतीय वायु सेना में तैनात जवान विकास शर्मा ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। मध्यप्रदेश में ताप्ती नदी में अपने साथी को बचाने के चक्कर में गिरने के कारण हादसा हुआ। शहीद का पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव राता पहुंचा। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद विकास अविवाहित था। पिता विष्णु शर्मा ने बेटे को मुखाग्नि दी। वह अपने माता-पिता इकलौता पुत्र व तीन बहनों के इकलौता भाई थे। शहीद के अंतिम संस्कार में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

ताप्ती नदी में गिरा था भरतपुर का दोस्त विकास शर्मा ने बचाने का किया काफी प्रयास के बाद दोस्त और स्वयं को नहीं बचा पाया जवान गांव राता निवासी विकास शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा भारतीय वायु सेना में आमला भोपाल में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति 2019 के बैच में हुई थी। अपने दोस्तों के साथ वे गत दिवस ताप्ती नदी को देखने के लिए गए थे। उनका एक दोस्त जो भरतपुर का रहने वाला था, पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। उसको बचाने के लिए विकास ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह स्वयं को व अपने दोस्त को नहीं बचा पाया

विकास के शहीद होने से राता गांव में मातम का माहौल बन गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव में आया। गांव व आसपास क्षेत्र के लोगों को पता लग गया। गांव के साथ-साथ क्षेत्र के लोग जवान को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हो गए। विकास शर्मा के पार्थिव शरीर के साथ आई भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ने तीन राउंड फायर कर अंतिम सलामी दी।

चचेरे भाई मुकेश शर्मा ने बताया की विकास बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल आता रहा है। माता-पिता को इकलौते पुत्र का ही सहारा था। विकास के पिता खेती का काम करते हैं व माता घर संभालती हैं। अंतिम संस्कार में खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी नवदीप, पूर्व विधायक नरेश यादव, पूर्व विधायक अनीता यादव, सुरेंद्र पटवा, रविंद्र सेक्रेटरी, बेदू राता जेजेपी विकास सरपंच, होशियार सरपंच ,ठाकर अतर लाल, प्रवीण सरपंच,प्रीतम सरपंच सुरेश, महेन्द्र रात्ता आदि और हजारों लोग मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button