जयपुरराजस्थानस्वास्थ्य

मेहंदवास में आयुष हेल्थ स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

फागी न्यूज़: लोकेशन -मेहंदवास

रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा

 

मेहंदवास में आयुष हेल्थ स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहंदवास में आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेद औषधालय पर राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “आयुष्मान भव:” योजना अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ!जिसमें मधुमेह हीमोग्लोबिन, उक्त रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों की निशुल्क जांचे की गई व दवा वितरण की गई! चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कैलाशचंद जांगिड़ द्वारा इन बीमारियों से शरीर में होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय व खानपान, साफ सफाई,प्रोटीन युक्त भोजन, दूध का सेवन करना, हरी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा सेवन करना आदि जानकारियां उपलब्ध कराई! आशा सहयोगिनी सुरेखा यादव ने बताया कि शिवर में लगभग 50 लोगों ने अपनी निशुल्क जांचें कराई! शिविर में चिकित्सा अधिकारी कैलाश जांगिड़, आशा सहयोगिनी सुरेखा यादव, योग शिक्षक मुकेश श्रीमाल, गरिमा पारीक मौजूद रहे!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button