जयपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मेहंदवास में जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री ठाकुर जी महाराज की सज्जी झांकियां

फागी न्यूज़: लोकेशन -मेहंदवास
रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा
मेहंदवास में जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री ठाकुर जी महाराज की सज्जी झांकियां
मेहंदवास में एकादशी के पावन पर्व पर ऐतिहासिक झूले निकाले गए! फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहंदवास में जल झूलनी एकादशी के पावन पर्व पर ग्रामीणों द्वारा श्री ठाकुर जी महाराज की भव्य झांकियां सजाई गई ! कस्बे में सभी मंदिरों की झांकियां के साथ श्रद्धालु डीजे के गानों पर धूमधाम से नाचते गाते हुए शोभा यात्रा के साथ मासी नदी पहुंचे! मासी नदी पर ग्रामीणों द्वारा रामधुनी के साथ भजन कीर्तन किया गया! रास्ते में शोभा यात्रा व श्रद्धालुओं पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया! पंडित पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर के पुजारी कैलाश शर्मा, कमलेश शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, कानाराम शर्मा द्वारा श्री ठाकुर जी महाराज के जल स्नान एवं आरती के बाद विधिवत्त पूजा अर्चना कर केले नारियल चढ़ाकर भोग लगाया गया! उसके बाद ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे डीजे के श्री ठाकुर जी महाराज के गानों पर नाचते गाते ठुमके लगाते हुए निज मंदिर पहुंचकर यथावत ठाकुर जी महाराज की प्रतिमा को विराजमान किया! वहां पर सभी श्रद्धालुओं को मंदिर के पुजारियों द्वारा पंजीरी व पंचामृत वितरित किया गया! भामाशाह दिनेश गुल्या द्वारा सभी श्रद्धालुओं को केले वितरित किए गए! ग्रामीणों द्वारा श्री ठाकुर जी महाराज के ढोंक सलामी कर गांव में सुख समृद्धि की कामना की!

Subscribe to my channel


