अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी

पत्रकारों के द्वारा झूठी खबरों को चला कर रंगदारी मांगने का मामला

संवाददाता वसीम अहमद वाराणसी 

 

*सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महा मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं BMF सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मुकेश महाराज जी को मिल रही है लगातार धमकी कथित पत्रकारों के द्वारा झूठी खबरों को चला कर रंगदारी मांगने का मामला आया प्रकाश में*।
*कई समाचार पत्र एवं यूट्यूब चैनल चलाने वाले आपराधिक एवं रंगदारी मांगने के धंधे में लिप्त तथाकथित पत्रकरो का मिर्जापुर, चंदौली में फैला मायाजाल*

*वाराणसी*–
चंदौली जनपद के चंधासी क्षेत्र में सनातन धर्म के रीति रिवाज के अनुसार पूजा पाठ के साथ-साथ श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट आश्रम में आने वाले भक्तों के कल्याण के हेतु प्रतिदिन शीतला माता के चरणों में लगती है अर्जी।
लेकिन जानकारी के अनुसार कुछ यूट्यूब चैनल एवं नए-नए समाचार पत्रों को संचालित करने वाले तथा कथित पत्रकारों का मायाजाल मिर्जापुर एवं चंदौली में जबरदस्त तरीके से फैलता जा रहा है।
जो इस तरह के तथाकथित पत्रकार है उनके ऊपर पूर्व में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं आज भी उनके ऊपर बलात्कार से लेकर अपहरण एवं हरिजन एक्ट जैसी धाराएं लगी हुई है उनकी जांच कराई जानी चाहिए।
पत्रकारिता की आड़ में अपने काले कारनामे को चलाने और अखबार एवं चैनल के नाम पर खबर चलाने के नाम पर धमकी देकर कई दुकानदारों कहीं मठ मंदिरों अस्पतालों से भारी रकम वसूलने का इनका कारनामा होता रहता है ।
सनातन धर्म प्रचारक शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट आश्रम के अध्यक्ष श्री मुकेश महाराज जी ने बताया कि आए दिन कुछ ऐसे तथाकथित पत्रकार आश्रम पर आकर लगातार खबर चलाने के नाम पर धमकी देते हैं और पैसे का डिमांड करते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पूर्व में प्रशासन को भी दी गई थी उसमें प्रशासन ने तथाकथित फर्जी एवं रंगदारी वसूलने के धंधे में लिप्त पत्रकारों को हिदायत भी दिया था कोई कार्रवाई न होने के कारण उनका धंधा जोरों से फल फूल रहा है।
उन्होंने बताया कि मैं खुद एक मीडिया परिवार से जुड़ा हूं जो पत्रकारों के अधिकार समाज सुरक्षा की लड़ाई में लगातार सक्रिय रहता हूं और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करता हूं इसके बावजूद भी मेरे खिलाफ उल्टा सीधा खबर चलाकर धन वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है और हमसे पैसे मांगे जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे आश्रम पर इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी है लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन के समझाने पर भी अपराधी किस्म के पत्रकारों का आना बंद नहीं हुआ जल्द ही जिला प्रशासन,उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रेस काउंसिल को प्रार्थना पत्र भेज कर ऐसे तथाकथित पत्रकारों की जांच कराई जाएगी इसके लिए धरना एवं प्रदर्शन पर भी बैठने का काम करूंगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button