अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

लूट के प्रकरण में 3 साल से फरार चल रहे 1000 रूपये के इनामी आरोपी को किया गया गिरफतार 

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

* वांछित आरोपीयों की धडपकड के तहत थाना मुण्डावर की एक और प्रभावी कार्यवाही 

 लूट के प्रकरण में 3 साल से फरार चल रहे 1000 रूपये के इनामी आरोपी को किया गया गिरफतार 

* मुलजिम लोन रिकवरी के बैंक एजेन्ट की 1 लाख रिकावरी राशि लेकर हुए थे फरार – : घटना का विवरण:-

दिनांक 17.02.21 गजेन्द्र सिंह पुत्र श्री मानसिंह जाति जाट निवासी रोहिला थाना लखनपुर जिला भरतपुर ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि “दिनांक 17.02.21 को समय करीब दिन के 03.00 बजे अपनी मोटरसाईकिल से माईको फाईनेंस बैंक प्राईवेट लिमिटेड की लोन वसूली राशी 1 लाख रूपये लेकर जाट भगोला से रेवाड़ी जा रहा था रास्ते में जाट भगोला हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे पीछे से दो मोटरसाईकिलों पर बदमाशों ने प्रार्थी की मोटरसाईकिल के टककर मारकर रोड पर गिर जाने से प्रार्थी की रिकवरी राशि मय बैग लूटकर भाग गये वगैराह रिपोर्ट पर मु नं 87 / 21 धारा 392 भादस व 9/25 आम्स एक्ट में दर्ज कर

मुलजिमान की तलाश शुरू की गई ।

          -: कार्यवाही:-

प्रकरण का घटना के बाद तत्कालीन अनुसन्धान अधिकारी एवं टीम द्वारा खुलासा किया गया एवं प्रकरण हाजा के एक आरोपी को गिरफतार किया गया तत्पश्चात प्रकरण में फरार आरोपियान की तलाश के प्रयास करते हुए आसूचना एकत्रित कर दिनांक 17.09.2023 को 1,000 रूपये के फरार ईनामी बदमाश

जितेन्द्र उर्फ खखलू पुत्र श्री हुकम सिंह जाति जाट उम्र 21 साल निवासी झाबुआ जिला रेवाडी को गिरफतार.किया गया। प्रकरण हाजा में अन्य मुलजिमान की पतारसी के प्रयास जारी है ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button