ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

Narnoul भाजपा जिला कार्यालय नारनौल पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

 भाजपा जिला कार्यालय नारनौल पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 17 सितंबर को होने वाली सोशल मीडिया की जिला कार्यशाला के विषय में चर्चा की ।
सोशल मीडिया प्रमुख राकेश यादव एडवोकेट ने बताया की यह कार्यशाला प्रदेश के निर्देशानुसार की जा रही है इसमें सोशल मीडिया की जिला की टोली व सभी 15 मंडलों के सोशल मीडिया प्रमुख व सह प्रमुखों की टोली के सदस्य रहेंगे।
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा , ओम प्रकाश यादव मंत्री हरियाणा सरकार, डा अभय सिंह यादव विधायक, सीताराम यादव विधायक, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव , प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री व लोकसभा प्रभारी ए के शर्मा रहेंगे l
लोकसभा प्रभारी ए के शर्मा रहेंगे जो सोशल मीडिया का महत्व बताएंगे व आगामी चुनाव की रणनीति के बारे में विस्तार से बताएंगे l इस बैठक में भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख राकेश यादव एडवोकेट ने बताया की आगामी बैठक की सभी तैयारियां अच्छी तरह से की जा रही है व संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे l

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button