LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानस्वास्थ्य

बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा संस्थान का हुआ उद्घाटन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

तिजारा- तिजारा में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का उद्घाटन तिजारा विधायक संदीप यादव के कर कमलों द्वारा प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के भवन में किया गया, जिसमें तिजारा विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद तिजारा सभापति झब्बूराम सैनी ने की। तिजारा को जिला स्तरीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय की सौगात मिलने से तिजारा ही नहीं अपितु अन्य क्षेत्र के लोग भी अपने पशुओं का इलाज समय पर करा सकेंगे एवं ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन व्यवसाय पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। विधायक यादव ने कहा कि बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में डॉक्टर लग चुके हैं जल्द ही संसाधन उपलब्ध कराकर पूर्ण रूप से जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान उपनिदेशक डॉ विनोद यादव, नॉडल अधिकारी डॉ दिलेर सिंह, कृषि मंडी चेयरमैन सरजीत मेघवाल, वाइस चेयरमैन जेपी यादव, सरपंच रतिराम यादव, पृथ्वी, माडूराम यादव, दीपक चंदेला, समसुदीन, भीम सिंह, नगर पालिका तिजारा के भूतपूर्व चेयरमैन बेगुलाल सैनी, डॉ महेंद्र शर्मा, डॉ लोकेश, मूकेश वकील, पूर्व सरपंच सोनू सिंह, अजय यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button