LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य
विधायक ने किया 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला अस्पताल का भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी- भिवाड़ी के नगीना गार्डन के समीप हाउसिंग बोर्ड की भूमि पर जिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य चिकित्सा विभाग के द्वारा प्रारंभ किया गया, जिसमें तिजारा विधायक संदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया एवं भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद भिवाड़ी सभापति शीशराम तवर ने की। विधायक ने कार्यक्रम में पहुँचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ा व भूमि पूजन किया। भिवाड़ी में जिला अस्पताल की सौगात तिजारा विधायक संदीप यादव के प्रयासों द्वारा ही वर्तमान सरकार में राज्य सरकार के द्वारा तिजारा विधानसभा को दी गई थी। जिससे भिवाड़ी सहित आसपास के नागरिकों को इलाज के लिए गुड़गांव, अलवर या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़े एवं राजकीय जिला अस्पताल भिवाड़ी में निशुल्क ईलाज कराया सके। भिवाड़ी में जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य 50.93 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण कराया जाएगा, जिसमे प्रथम चरण में 28 करोड़ से चार मंजिला भवन का कार्य मेसर्स अनुराग जैन इंटरप्राइजेज के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें चिकित्सा व्यवस्था हेतु आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव, नगर परिषद भिवाड़ी उप सभापति बलजीत दायमा, कृषि मंडी तिजारा चेयरमैन सरजीत मेघवाल, बीसीएमओ डॉ मनोज यादव, डॉ केके शर्मा, डॉ सोमप्रकाश यादव, डॉ सागर अरोड़ा, आईएमए अध्यक्ष डॉ राजेश यादव, डॉ कर्ण यादव, डॉ गोपेश बंसल, नीरज झालानी, सावित्री गौतम, सरपंच रतिराम यादव, नासिर एमपीएस, पार्षद प्रीतम, हवासिंह, संजय कहराणा, बब्ली भिदुदी सहित जिला हॉस्पिटल प्रशासन व गमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







Subscribe to my channel


