LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जिला स्पेशल टीम भिवाडी एंव पुलिस थाना चौपानकी की फरार एवं वान्छित अपराधियों के विरुद्ध धरपकड जारी

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

• जिला स्पेशल टीम भिवाडी एंव पुलिस थाना चौपानकी की फरार एवं वान्छित अपराधियों के विरुद्ध धरपकड जारी

• जिला स्तर पर 1000 रुपये का ईनामी कुख्यात गोतस्कर ताहिर गिरफ्तार 

• थाना चौपानकी से 299 जाफौ में वांछित एवं करीब 6 साल से गोतस्करी के मामले मे चल रहा था फरार 

• गोतस्करी करते हुये पुलिस द्वारा गाडी रुकवाने पर पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार -:घटनाः-

दिनांक 11.12.2017 को श्री विक्रम सिंह एएसआई थाना चौपानकी ने वापसी थाना पर दर्ज कराया कि मै जाप्ता के साथ रात्री गस्त कर रहा था तो समय करीब 4.30 एएम पर

गस्त करते हुये गाडपुर मोड पहुचे तो एक टाटा 709 आती हुई दिखाई दी जिसको रुकवाना चाहा तो गाडी के अन्दर बैठे शक्सो ने पुलिस पर फायर किये जिनका पिछा कर गाडी को

पकड़ा और गाडी को चैक किया तो गाडी मे 13 गोवंश व 20लीटर हथकड शराब मिली व उमर मेव को मौके पर हि गिरफ्तार किया गया बाकि सभी पुलिस पर फायरिंग करते हुये भाग गये आदि पर वापसी थाना पर मुकदमा नम्बर 405 / 2023 अपराध धारा 353,307 भादस 16/ 54,54क आबकारी अधिनियम व 5/27 आर्मस एक्ट मे कायम कर अनुसंधान आरम्भ किया गया ।

-:कार्यवाहीः-

भिवाडी पुलिस के उच्चाधिकारियो द्वारा गौतस्करी, फायरिंग, ईनामी बदमाश व 299 जाफौ मे फरार चल रहे बदमाशान की गिरफ्तारी हेतू निर्देश फरमाये जिस पर जिला स्पेशल

टीम भिवाडी द्वारा उपरोक्त प्रकार के प्रकरणो मे वांछित अपराधियों को चिन्हित कर उनकी आसूचनाये संकलित की गई । पुलिस थाना चौपानकी से मुकदमा नम्बर 405 / 2023 धारा

353,307 भादस 16 / 54,54क आबकारी अधिनियम व 5 / 27 आर्मस एक्ट मे पुलिस पर फायरिंग करते हुये गोतस्कर ताहिर फरार हो गया था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक

महोदय भिवाडी द्वारा 1000 रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था उक्त गोतस्कर 299 जाफौ मे करीब 6 साल से फरार चल रहा था जिला स्पेशल टीम द्वारा गौतस्कर ताहिर के बारे मे

आसूचनाये संकलित कि गई तो पता चला कि उक्त बदमाश काफी समय से अपने गांव मे नही रह रहा है जिस पर टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन व अपने मुखबीर तन्त्र को

सक्रीय किया गया एंव तकनीकी विश्लेषण किया गया तो दिनांक 01.09.2023 को जिला स्पेशल टीम भिवाडी को सूचना मिली कि 1000 रुपये का ईनामी बदमाश ताहिर नूंह हरियाणा

से तावडू कि तरफ जा रहा है आदि सूचना पर श्री दारा सिह उ0नि0 प्रभारी डीएसटी भिवाडी मय जाप्ता के नूंह घाटी पहुंचे तो गोतस्कर ताहिर कि सटीक लोकेशन प्राप्त होने पर नूँह घाटी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया ।

-: गिरफ्तार शुदा मुल्जिमः-

• ताहिर पुत्र दीनू जाति मेव उम्र 36 साल निवासी पल्ला थाना सदर नूँह मेवात हरियाणा

– गठित टीम के सदस्य:-

1. श्री दारा सिह उ0नि0 प्रभारी डीएसटी भिवाडी / थानाधिकारी चौपानकी

2. श्री जसवत सिंह एएसआई डीएसटी भिवाडी

3. श्री योगेश हैड कानि. 221 डीएसटी भिवाडी

4. श्री ओमप्रकाश हैड कानि 88 डीएसटी भिवाडी

5. श्री गोपीचन्द कानि. 526 डीएसटी भिवाडी

6. श्री कृष्ण कुमार कानि 717 साईबर सैल भिवाडी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button