LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन

 

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

बीएसएफ की 38 वीं बटालियन मणिपुर में तैनात भिवाड़ी क्षेत्र के सलारपुर गांव के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह पुत्र संतराम का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। सुमेर सिंह ने जनवरी 1994 में बीएसएफ ज्वाइन किया था और गत 1 साल से वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे जिनका दिल्ली के बीएसएफ अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अभी 1 महीने पहले ही सुमेर सिंह अस्पताल से घर आए थे लेकिन ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उन्हें दोबारा से अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां पर शुक्रवार देर शाम उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।  

शनिवार दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव सलारपुर लाया गया जहां पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुमेर सिंह के 27 वर्षीय बेटे विजय कुमार ने उनको मुखाग्नि दी सुमेर सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव लाया गया घर में उनकी पत्नी रीता देवी सहित सुमेर सिंह की मां धोली देवी व उनकी बेटी आरती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, परिजनों ने रोते हुए पत्नी सहित बेटे व बेटी को ढांढस बंधाया। दिल्ली से आए बीएसएफ के जवानों ने अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें सलामी दी और पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों सहित आसपास के गांव के काफी लोग इकट्ठे हो गए इस दौरान विधायक संदीप यादव, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव ने भी पहुंचकर सुमेर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र भेंट किया साथ ही परिवार को सांत्वना दी।

समर सिंह के एक बेटा विजय कुमार है जो भिवाड़ी में ही किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है तो वही उनकी बेटी 23 वर्षीय आरती है जिनकी शादी हो चुकी है सुमेर सिंह के पिता संतराम घर में ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। सुमेर सिंह चार भाई हैं जिनमें से वह सबसे छोटे थे सुमेर सिंह के बड़े भाई का पहले ही देहांत हो चुका है दो और बड़े भाई गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button