LIVE TVजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व विधायक ‘बेरवा ने दूदू में दिखाया दम’ शक्ति प्रदर्शन के रूप में मना जन्मदिन

फागी न्यूज़: लोकेशन- फागी

रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा

 

पूर्व विधायक प्रेमचंद बेरवा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! फागी उपखंड क्षेत्र में पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा के जन्मदिन शुभ अवसर पर आगे पंचायत समिति प्रधान प्रेम देवी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवं आमजन फागी की जनता द्वारा पंचायत समिति कार्यालय प्रांगण में जेसीबी मशीनों से फूल बरसाए एवं माला एवं साफा बंधवाकर केक काटकर भव्य स्वागत किया! दूदू के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद यात्रा से किया! जगह-जगह बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका माल एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया! फागी,मोजमाबाद, दूदू में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जेसीबी मशीनों से जन आशीर्वाद यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया! उसके बाद प्रेमचंद बेरवा जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जन सम्मान और आशीर्वाद समारोह स्थल पर पहुंचे! जहां पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की ओर से सभी समाजों के अध्यक्ष, पदाधिकारी,सभी मंडलों के अध्यक्ष, संत महात्मा की मौजूदगी में आशीर्वाद लिया! अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, मोजमाबाद पंचायत समिति प्रधान श्रीमती उगन्ता सुकरिया, फागी प्रधान प्रेम देवी चौधरी, दूदू उप प्रधान रामधन अहलावत, मेहंदवास ग्राम पंचायत सरपंच हरभगस चौधरी, मांदी पूर्व सरपंच हरिराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरदी चंद अहलावत, बनवारी स्वामी, रंगलाल गुर्जर, भाजपा मीडिया प्रभारी फागी दिनेश कुमार शर्मा, सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद रही!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button