LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

स्व. कल्पनाथ सोनकर की 13वी पुण्यतिथि पर बस्ती में वृद्धाश्रम में वस्त्र और फल का वितरण: पूर्व सांसद की यादों में श्रद्धांजलि सभा

 

ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती

 

बस्ती के पूर्व सांसद स्व० कल्पनाथ सोनकर की 13वी पुण्यतिथि पर बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में वस्त्र एवं फल का हुआ वितरण। आपको बताते चलें कि जनपद के लोकप्रिय सांसद में शुमार स्व. कल्पनाथ सोनकर जनपद में गरीबों एवं मजलूमो के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। आज उन्ही के सुपुत्र पूर्व विधायक रवि सोनकर द्वारा द्वारा सर्वप्रथम बनकटा वृद्वाश्रम में निराश्रित बुर्जुगों में वस्त्र व फल का वितरण किया गया तथा इसके बाद वृद्वाश्रम परिसर में कई प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में दक्षिण दरवाजा स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सभी वर्गाे के लोग शामिल हुए और स्व० कल्पनाथ सोनकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

स्व० कल्पनाथ सोनकर के परिवार के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में वस्त्र और फल का वितरण करके उनके मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा की जा सकती है। वृद्धाश्रम में पौधों के रोपण द्वारा उनके परिवार ने पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति भी अपना संकल्प दिखाया है। उनके आदर्शों का पालन करके रवि सोनकर ने भी उनकी दिशा में कदम बढ़ाया है और सेवा के माध्यम से समाज के अधिकांश लोगों के दिलों में एक महान चिंतक और समाजसेवी की याद दिलाने में सफल रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर मनोज सोनकर, विनोद सोनकर, गोपाल मद्धेशिया, श्रवण सिंह, रवि चन्द्र पांडे, श्रुति कुमार अग्रहरी, विक्रमा सिंह चौधरी, मनीष त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश चौधरी, मनोज पासवान, शाश्वत पांडे, बाबूराम चौधरी, हरिपाल निषाद, अनिल मौर्य, अमित गुप्ता ,शशि गौड़, अश्वनी मौर्या, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button