LIVE TVजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पंचायत समिति फागी नगर पालिका चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ने दी फागी पंचायत समिति सदस्य प्रधान प्रेम देवी चौधरी को जन्मदिन पर बधाई

फागी न्यूज़: लोकेशन -फागी
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा।
दूदू विधानसभा क्षेत्र फागी में नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा फागी पंचायत समिति प्रधान प्रेम देवी चौधरी को उनके जन्मदिन पर नगर पालिका मुख्यालय पर केक काटकर एवं माला पहनकर नगर पालिका क्षेत्र वासियों की तरफ से तेह दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके जन्मदिन पर सभी क्षेत्र वासियों की तरफ से उनके जीवन में लंबी आयु की कामना की! प्रधान प्रेम देवी चौधरी द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर फागी सरकारी उप जिला अस्पताल मे पहुंच कर मरीजों की कुशलसेम व मरीजों के हाल-चाल पहुचकर सभी मरीजों को केले वितरित किए गए! प्रधान चौधरी के साथ नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा, फागी पंचायत समिति सदस्य शिवराज चौधरी, सदस्य प्रतिनिधि गिरिराज केरिया, वीरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तर फागी रंगलाल गुर्जर, ग्राम पंचायत मांदी पूर्व सरपंच हरिराम चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर चौधरी कांस्यां, भाजपा मीडिया प्रभारी फागी दिनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


