ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्रीयन समाज के रग- रग में नाटय और राजनीति , योगेश सोमण

( जिला संवाददाता- करन सिंह ठाकुर )

गुना। मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद मराठी साहित्य अकादमी द्वारा महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध संत तुकाराम जी के जीवन पर आधारित “आनंद डोह ” नाटक की प्रस्तुति देने मुंबई से गुना पधारे प्रसिद्ध फिल्म एवं नाटक अभिनेता योगेश सुमण ने स्थानीय होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्रीयन समाज के रग-रग में नाटक और राजनीति समाहित है अगर वह चर्चा भी करता है तो नाटक की करता है या राजनीति की करता है ।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म दर्शकों को पसंद आना चाहिए फिल्म अच्छी होगी तो चलेगी नहीं तो कितना भी प्रचार- प्रसार , प्रमोशन करो दर्शकों को पसंद नहीं है तो नहीं चलेगी वही फिल्म अच्छी है और कितना भी विरोध प्रदर्शन हो तब भी फिल्म चलेगी । हमें दर्शकों पर छोड़ना चाहिए कि फिल्म देखना है या नहीं ।अभिनेता योगेश सोमण दृश्यम व उरी जैसी सुपरहिट फिल्मों क्राइम पेट्रोल आदि सीरियल में अभिनय कर चुके हैं तथा मुंबई विश्वविद्यालय मैं नाट्यशास्त्र के संचालक है । संत तुकाराम जी के जीवन पर आधारित नाटक आनंद डोह के मंचन में संतों में सर्वश्रेष्ठ संत , नास्तिकों में नास्तिक, विद्रोहियों में विद्रोही, क्रांतिकारी में क्रांतिकारी, भक्तों में परम समर्पित एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने सदियों तक मानव जीवन पर अपने विचारों और काब्य की छाप छोड़ी है ऐसे संत का जीवन इसी नाटक में दर्शाया गया है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button