LIVE TVजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

फागी के गांव रतनपुरा में गोकुलपुरा रास्ते में भरा कीचड़ व गंदे पानी से आमजन परेशान

न्यूज़ फागी:

लोकेशन- रतनपुरा

रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा

 

फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदी के रतनपुरा गांव में गोकुलपुरा वाले रास्ते में बारिश का पानी भरा रहने व कीचड़ फैलने से ग्रामीणों को पैदल रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण कालूराम गुर्जर ने बताया कि पहले कातलो की सड़क बनी हुई थी जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी। गांव के मुख्य रास्ते में बारिश का गंदा पानी जमा हो गया पानी की निकासी नहीं होने से महीनों तक पानी जमा होने से कीचड़ व गंदे पानी से लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। रास्ते के हालात ऐसे बने हुए हैं कि लोगों को पैदल रास्ता पार करने में भी सांसें फूल जाती है। और फिसलकर जख्मी होने का डर बना रहता है। ओर रास्ते से मवेशियों को भी जंगल में चराने के लिए अधिकतर इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीण कालूराम गुर्जर ने बताया कि हमारे नन्हे मुन्ने बच्चों को स्कूल जाने में भी बहुत दिक्कत होती है जो ट्रेक्टर में बैठाकर स्कूल में छोड़ने में मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अभी बारिश का दौर शुरू ही हुआ है। और रास्तों के हालात ऐसे हो गए तो आने वाले दिनों में और भी बदतर स्थिति हो जाएगी। 

 

इनका कहना है। ग्राम पंचायत मांदी सरपंच कैलाश चंद्र स्वामी ने बताया कि मैने इस रास्ते पर सी सी सड़क बनवाने के लिए खूब प्रयास कर लिया गया है लेकिन कुछ अतिक्रमणधारियों ने रास्ते को नपवाने की बात कह कर काम को रूकवा देते हैं लेकिन अब इस रास्ते की जल्दी से जल्दी नपाई करवाकर सी सी सड़क बनवा दी जाएंगी! सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम गुर्जर ने बताया कि इस रास्ते को सफाई करवाने के लिए व सी सी सड़क बनाने के लिए सरपंच द्वारा तीन बार जेसीबी भिजवा दी गई लेकिन कुछ लोगों ने इस रास्ते को ठीक नहीं करने दे रहे हैं। अतः समस्या जस की तस बनी हुई है! 

फ़ोटो केप्चर। रतनपुरा में गोकुलपुरा रास्ते में भरा गंदा पानी

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button