उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात किच्छा की समस्यायों से कराया अवगत,किच्छा विधानसभा में विकास कार्य को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

MLA Tilakraj Behad met the Chief Minister and made him aware of the problems of Kichha, a detailed discussion took place regarding the development work in Kichha assembly.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

आज दिन बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वा किच्छा के लोकप्रिय विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तथा अपनी विधानसभा किच्छा की समस्याओं से अवगत कराया।

विधायक तिलकराज बेहड़ पूर्व में निर्धारित बैठक के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने उनके कार्यालय देहरादून पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात की, दोनों की किच्छा के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई | मुख्यमंत्री ने किच्छा में विकास कराए जाने वाली एहम योजनाओं का संज्ञान विधायक तिलकराज बेहड़ से लिया इस दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने उन्हें किच्छा विधानसभा की समस्त समस्याओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

 

1.किच्छा विधानसभा में तालाबों की खुदाई में हुए घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश पारित करने।

2. किच्छा में विकास कार्यों के साथ किच्छा बंडिया में हसली नदी में 150 मीटर डबल लेन पुल तथा गोला नदी में पुरानी गल्ला मंडी में 300 मीटर डबल लेन पुल जिसका सर्वे करा लिया गया है जल्द जल्द से जल्द निर्माण कराने।

3. पंतनगर विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया तथा उसके पुनःउद्धार कराए जाने की मांग की जिससे देश विदेशों में उसका नाम फिर से विख्यात हो

4. किच्छा विधानसभा में विद्युत आपूर्ति हेतु 200 विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की

5. अल्पसंख्यक क्षेत्रों के विकास कार्य कराये जाने।

6. किच्छा विधानसभा के जरूरतमंद लोगों को अति शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की मांग की।

7. राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज किच्छा का नाम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के नाम कराए जाने की घोषणा करने उपरोक्त मुख्य प्रस्ताव विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के सभी प्रस्तावों को बड़ी गंभीरता से सुना तथा सभी नई योजना के बारे में भी विस्तृत चर्चा की तथा मुख्यमंत्री ने विधायक तिलकराज बेहड़ को आश्वस्त किया कि वे अति शीघ्र इन सभी योजनाओं और प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हैं जिस प्रकार उन्होंहे मेरे दिए प्रस्तावो का संज्ञान लिया है तथा उनसे मुलाकात बड़ी ही सकारात्मक रही हैं तथा किच्छा विधानसभा के विकास के प्रत्येक मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की है उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह अति शीघ्र किच्छा के विकास कार्य को पूरा कराएँगे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button